बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की आंधी : दर्शकों की भारी डिमांड पर मुंबई-पुणे में मिडनाइट शो शुरू, सुबह 4 बजे का शो हॉउसफुल
मुंबई/पुणे। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि सिनेमाघर मालिकों को मजबूरन मुंबई और पुणे में देर रात (Midnight Shows) के स्लॉट खोलने पड़े हैं। आम तौर पर शो रात 10 या 11 बजे खत्म हो जाते हैं, लेकिन 'धुरंधर' की मांग ने एग्जीबिटर्स को पूरी रात सिनेमाघर खुले रखने पर विवश कर दिया है।
पुणे में 12:20 बजे का शो शुरू :
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे के सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। भारी भीड़ को नियंत्रित करने और दर्शकों की मांग पूरी करने के लिए पुणे में रात 12 बजकर 20 मिनट का विशेष शो शुरू कर दिया गया है।
पूरी रात चलेंगे शो, ये है नया शेड्यूल :
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब देर रात से लेकर तड़के सुबह तक के शो हाउसफुल जा रहे हैं। एग्जीबिटर्स ने मुंबई और पुणे सर्किट में निम्नलिखित नए शो टाइमिंग जोड़े हैं:
-
देर रात: 12:50, 01:25
-
अर्ली मॉर्निंग (तड़के): 02:10, 02:30, 03:00, 03:30, 03:35
-
सुबह: 04:05 और 04:10
ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर फिल्म :
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जब किसी फिल्म के लिए रात 2 बजे और 4 बजे के शो शुरू किए जाते हैं, तो यह उस फिल्म के 'ब्लॉकबस्टर' होने का पहला संकेत होता है। वीकेंड पर इन शोज़ के और बढ़ने की संभावना है। मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख शहरों में मिडनाइट शो का शुरू होना फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल ला सकता है।

admin 









