मौलवी और मदरसा मैनेजर ने 14 वर्षीय छात्रा का किया यौन शोषण, शिकायत दर्ज होने पर हुई गिरफ्तारी

मौलवी और मदरसा मैनेजर ने 14 वर्षीय छात्रा का किया यौन शोषण, शिकायत दर्ज होने पर हुई गिरफ्तारी

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसा में 14 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण की वारदात सामने आई है, मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है इनमें से एक आरोपी मदरसा का मैनेजर, तो दूसरा मौलवी है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय आदिल और 47 वर्षीय मकसूद के रूप में हुई है दोनों को रविवार शाम जानी काल कट से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों ने आठवीं कक्षा की एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि ये घटना 29 अक्टूबर को हुई थी।

घटना के दौरान जब छात्रा रोने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा इतनी डर गई कि उसने मदरसे जाना ही बंद कर दिया। वो बहुत शांत रहने लगी और मदरसे में पढ़ने जाने से भी मना करने लगी। शनिवार को परिजनों द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद, जिसके बाद रविवार शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।