खेत से लौटते समय गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत; एक ग्रामीण झुलसा
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण झुलस गया। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों खेत में रोपा लगाने के बाद वापस घर लौट रहे थे।
अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आए
जानकारी के मुताबिक, खेत का काम पूरा करने के बाद हीराबाई धुरी और सुग्रीव धुरी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में झुलसे सुग्रीव धुरी का उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
महिला की मौत की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है।
admin




