युवक से मारपीट कर पल्सर बाइक लूटी, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। युवक से मारपीट कर पल्सर बाइक लूटने के मामले में कोटा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर युवक के साथ मारपीट की और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर बाइक के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस स्कूटी भी जब्त की है।
पैसों की मांग पूरी नहीं होने पर की वारदात
मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी का है। यहां आरोपियों ने एक युवक से पैसों की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने युवक के साथ मारपीट की और उसकी पल्सर बाइक लूटकर फरार हो गए।
मंगला क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने मामले में अभय सूर्यवंशी, नंद कुमार केवट और नीरज सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बिलासपुर के मंगला क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4), 119(1) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पल्सर बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सुजुकी एक्सेस स्कूटी जब्त कर ली है।
admin
















