दुर्ग नगर निगम के राजस्व विभाग के अतिक्रमण कार्यालय में दारू पार्टी का वीडियो वायरल
भिलाई से जॉन बी प्रसाद की रिपोर्ट
भिलाई। राजस्व विभाग कार्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें चार लोग ऑफिस में ही दारू पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। दुर्ग नगर निगम मे स्थित राजस्व विभाग के कार्यालय में एक बाबू के कक्ष में शराब पार्टी चली। इसमें बाबू और स्थानीय नेता दिखाई दे रहे हैं, बुधवार को इस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। कार्यालय में शराब पार्टी करते वायरल हुए वीडियो में चार व्यक्ति दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में शराब की बोतल और मेज पर पैग सजे है। वीडियो की जानकारी पर नगर निगम के विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार ये पहली घटना नहीं है 6 महीने से इस प्रकार की लगातार शिकायतें आती रही है।

दुर्ग नगर निगम के राजस्व अधिकारी आन ड्यूटी दारू पार्टी करते कैमरे में हुए कैद साथ मे अपने सहयोगियों को भी किया शामिल जहा राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता पूर्व निर्दलीय पार्षद प्रमोद पाटिल के साथ मिलकर निगम के अतिक्रमण शाखा विभाग में डयूटी टाइम पर कर रहे थे दारू पार्टी। मीडिया द्वारा वीडियो बनाने पर पहले तो अधिकारी महोदय द्वारा लेनदेन कर मामले को राफदफा करने में की कोशिश की गई बात नहीं बनने पर मीडिया के साथ झुमा झटकी करते हुए भी वीडियो में दिख रहे हैं।मामले का संज्ञान लेते हुए दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यवाही की बात कही है।

admin 




