मदद के बहाने बैंक खाते से निकाले 2.30 लाख रुपये, सहकर्मी गिरफ्तार
बैंकिंग लेनदेन में करता था खाताधारक की मदद, इसी दौरान खाते की जानकारी का उठाया फायदा
भिलाई। बैंक संबंधी लेनदेन में मदद करने के बहाने सहकर्मी के खाते से करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निकालने के आरोप में वैशालीनगर पुलिस ने होरी लाल यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर सुपेला निवासी दिनेश यादव ने वैशालीनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है और निजी लेनदेन के लिए कैनरा बैंक, सुपेला में उसका खाता है। बैंक में पैसे जमा करने और निकालने जैसे कामों के लिए वह अपने साथ काम करने वाले होरी लाल यादव की मदद लेता था।
आरोप है कि इसी दौरान होरी लाल को दिनेश यादव के बैंक खाते और लेनदेन की जानकारी हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने 24 अगस्त 2025 से 7 मार्च 2026 के बीच खाताधारक की जानकारी और सहमति के बिना अलग-अलग किस्तों में करीब 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए।
शिकायत के आधार पर वैशालीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद होरी लाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
admin
















