केंद्र सरकार चाहती थी नक्सलवाद का अंत, कांग्रेस ने नहीं दिया साथ

केंद्र सरकार चाहती थी नक्सलवाद का अंत, कांग्रेस ने नहीं दिया साथ

- बस्तर से लौटकर जमकर भड़के मुख्यमंत्री

- बस्तर में सुरक्षा कैंप बनेंगे सेवाडेरा

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आयोजित 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार की शाम राजधनी लौट आए। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा किया और बैठक को सार्थक बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर कहा कि चार राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य केंद्र के सहयोग के साथ टीम भावना में हमें विकास कार्य करना है। परिषद की बैठक सार्थक रही। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार का सहयोग नहीं किया। केंद्र सरकार पहले से ही नक्सलवाद का अंत चाहती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 200 सुरक्षा कैंपों में से 70 कैंपों में सेवाडेरा खोला जाएगा। इसकी शुरुआत आज एक कैंप से कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवाडेरा के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार समेत अनेक फायदे मिलेंगे।