पूज्य गुरुदेव विजय शांति सूरीश्वर जी का भक्तिभाव से मनाया गया स्वर्गारोहण महोत्सव
रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य गुरुदेव विजय शांति सूरीश्वरजी का 83वां स्वर्गारोहण महोत्सव 5 अक्टूबर सोमवार को श्री शांति विजय मंडल के तत्वाधान में संपन्न हुआ। मंडल द्वारा विगत 44 वर्षों से बड़ी धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। श्री शांति विजय मंडल के अध्यक्ष सुरेश पारख व महासचिव देवेंद्र मुथा ने बताया कि इस दिन बाल आश्रम एवं वृद्धाश्रम व गौशाला में फल एवं गुड़ वितरण किया गया। उसके पश्चात दोपहर 2 बजे गुरुदेव की महा मंगलकारी अष्टकारी पूजा के पश्चात गुरु प्रसादी रखी गई। रात 9 बजे से भव्य भक्ति संध्या प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छत्तीसगढ़ अंचल के लगभग 18 भक्ति मंडल में महिला, पुरुष व छोटे बच्चों ने भाग लिया। विशेष कम आयु के बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के महोत्सव अध्यक्ष परम गुरु भक्त ललित कुमार,कार्यक्रम अध्यक्ष भूषण कुमार कोचर, मुख्य अतिथि पवन कुमार बोथरा रायपुर, दिनेश श्रीश्रीमाल दल्लीराजहरा निवासी थे। आयोजित महोत्सव जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में संपन्न हुआ। विशेष रूप से श्री ऋषभदेव ट्रस्ट के पदाधिकारी व मंडल के सभी सदस्य तथा समाज के सभी लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
श्री शांति विजय मंडल के सदस्य सुरेश कनुगा, रतन कोटडिया, कमल भंसाली, शांतिलाल बैद, भानु लूनिया, शेखर बैद, दिलीप बैद, अनिल बुरड़,अनिल संचेती, आनंद जैन के अथक प्रयासों से स्वर्गारोहण महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कोटडिया व शैलेश बैद ने किया।
admin



