CG Breaking : डिप्टी सीएम अरुण साव ने महानदी पुल पर अधिकारियों की लगाई क्लास

CG Breaking : डिप्टी सीएम अरुण साव ने महानदी पुल पर अधिकारियों की लगाई  क्लास

सरगुजा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव सरगुजा प्रवास के दौरान  औचक निरीक्षण में निकले हैं। डिप्टी सीएम साव सड़क - पुल और साफ - सफाई को लेकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान अंबिकापुर-प्रतापपुर खड़गवां मार्ग पर स्थित महानदी पुल पर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने पुल पर सड़क की स्थिति पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डिप्टी  सीएम साव बोले "मैं आकर हर जगह बताऊं कहां गड़बड़ है, कहां मरम्मत करनी है" गंभीर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।