विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच मना प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

शारदा चौक में जले 1 लाख 51 हजार दीप

रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सेवा, श्रद्धा और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से 501 दीपों के प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ प्रकाश पर्व शारदा चौक पहुंचकर 1 लाख 51 हजार दीपों की अद्भुत रोशनी में परिवर्तित हो गया। हजारों दीपों की लौ से पूरा शारदा चौक आलोकित हो उठा और राजधानी रायपुर में भक्ति, सेवा एवं राष्ट्रभावना का मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान से हुई। स्वच्छता एवं सेवा के संकल्प के पश्चात रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में शारदा चौक में विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधायक पुरन्दर मिश्रा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर प्रकाश पर्व का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई ए