Crime News : कोरबा में पीट पीट कर हमाल की हत्या, ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे वारदात देख सहम गए लोग

Crime News : कोरबा में पीट पीट कर हमाल की हत्या, ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे वारदात देख सहम गए लोग

कोरबा से हरपाल सिंह की रिपोर्ट

कोरबा (चैनल इंडिया न्यूज़)। कोरबा के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे सोमवार दोपहर एक हमाल की लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है। वह हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन जीता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुबह मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। स्थानीय लोगों ने उस समय दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था।
दोपहर में जब राजेश महाराज चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचा और लाठी से उसके सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।