दंतेवाड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ की देव स्नान पूर्णिमा

दंतेवाड़ा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ की देव स्नान पूर्णिमा

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर दंतेवाड़ा में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का 108 कलशों के पवित्र जल से महाअभिषेक (देव स्नान) किया गया। सनातन परंपरा में देव स्नान पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है, जिसमें भगवान को 108 कलशों से स्नान कराने की परंपरा निभाई जाती है।

स्नान अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक महाप्रसाद स्वरूप अन्नभोज का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

आयोजन समिति के अनुसार, दंतेवाड़ा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की देव स्नान पूर्णिमा का यह धार्मिक आयोजन वर्ष 2021 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष श्रद्धालुओं की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बनता जा रहा है।

इस अवसर पर भक्तों ने भगवान जगन्नाथमहाप्रभु से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति की कामना करते हुए जय जगन्नाथ महाप्रभु के उद्घोष के साथ उत्सव को श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया।