नक्सल मुक्त छत्तीसगढः पीएम, सीएम व गृहमंत्री को स्टैंडिंग ओवेशन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पारित
रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति बैठक की हुई। बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सल उन्मूलन प्रस्ताव पर धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश की पहचान के साथ नासूर की तरह जुड़े माओवादी आतंक का सफाया होना डबल इंजन सरकार की एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि जिसे देश की शीर्ष उपलब्धियों में से एक के रूप में हमेशा स्मरण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया।
कार्यसमिति की बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में कहा गया कि भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सबसे बड़ी चुनौती करार दिए गए इस कम्यूनिस्ट आतंक की समाप्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हो पाया है। समयबद्ध तरीके से 31 मार्च 2026 तक नक्सल उन्मूलन के संकल्प को सिद्ध कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बना दिया है। नक्सल उन्मूलन की इस सफलता के पीछे हमारे सुरक्षा बलों का योगदान भी अभिनंदनीय है।
अब इस आतंक की समाप्ति के बाद बस्तर के जनजातीय बन्धु भी प्रदेश के विकास के साथ-साथ चल पायेंगे। यहां यह बात स्पष्ट तौर पर कहना होगा कि माओवादी आतंक को कांग्रेस द्वारा आसरा और प्रश्रय दिया जाता रहा है। जिस विकास की कमी को बहाना बनाया गया उस कमी की जिम्मेदार भी कांग्रेस ही रही है क्योंकि जब-जब और जहां जहां माओवादियों को पैर पसारने का बहाना मिला, वहां-वहां तब कांग्रेस या उसके सहयोगी दलों का शासन ही था।
प्रस्ताव में इस महान उपलब्धि के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अशेष अभिनन्दन किया गया। कार्यसमिति में आये अभी सदस्यों को भी बधाई। साथ ही कांग्रेस के लिए एक और सबक कि आंतरिक और वाह्य सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति करने से वह बाज आये। कांग्रेस को यह ध्यान रखना होगा कि क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे आतंक को प्रश्रय न दें।

admin 





