नगर कीर्तन शोभा यात्रा का विधायक के नेतृत्व में हुआ स्वागत

नगर कीर्तन शोभा यात्रा का विधायक के नेतृत्व में हुआ स्वागत

बागबाहरा से अतुल गंडेचा की रिपोर्ट 

बागबाहरा। गुरु नानक देव जी की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन शोभा यात्रा का छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा एवं सिख समाज का नगर कीर्तन दल का स्वागत  विधायक द्वारिकाधीश यादव नेआतिशबाजी के साथ किया । साथ ही  पंच प्यारों की टोली को माला पहनाई। वही गुरु ग्रंथ साहिब के चरणों में अपने श्रद्धा के पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान नगर कीर्तन के लिए निकले सिख समाज के प्रति सेवा और समर्पण भाव अर्पित करते हुए मिष्ठान खिलाकर सेवा भी की गई।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर हिरा सेतराम बघेल , रामकुमार ठाकुर मंता यादव खिलेश्वरी बघेल आशाराम बांधे ताम्रध्वज बघेल लोकेश उइके शहज़ान पाशा मिथुन अमीर मोहन बांधे लोकेश दीवान, शैलेश साहू बजरंगी यादव, गोलू निर्मलकर राहुल यादव, मनीष चंद्राकर बड़ा खान फिरोज मेमन पारस सांखला सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।