भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के नामांकन रैली में शामिल हुए गोपी कश्यप

भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के नामांकन रैली में शामिल हुए गोपी कश्यप

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट 

नगरी। 25 अक्टूबर को रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी  सुनील सोनी के नामांकन रैली में गोपी कश्यप भी अपने अंदाज में पूरे जोश के साथ शामिल हुआ और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।  इस नामांकन रैली में शामिल हुए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन लगातार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, मंत्री  टंकराम वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम करते रहे।