शादी का झांसा देकर मदरसे में किया रेप, पड़ोसी के खिलाफ विवाहिता ने की शिकायत दर्ज
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक विवाहिता के साथ शादी का झांसा देकर पड़ोसी द्वारा रेप का मामला सामने आया है। युवक ने गांव के बंद पड़े मदरसे में भी उसके साथ रेप किया। जब विवाहिता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने जान से मार देने की धमकी भी दी। अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है। एक 26 साल की विवाहिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने महीने भर से उसके साथ नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया। 1 नवंबर को उसने गांव में बंद पड़े अपने नाना के मदरसे में बुलाया। वहां दुराचार किया। पीड़िता के मुताबिक उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों के बीच दोस्ताना संबंध था, दुराचार का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

admin 




