अब JEE Advanced 2025 परीक्षा नहीं दे पाएंगे ये लोग, "पात्रता" में फिर हुआ बड़ा बदलाव
नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता मानदंड में संशोधन किया है, जिससे प्रयासों की संख्या घटकर दो हो गई है। जी हां! अब परीक्षा के उम्मीदवारों को केवल दो बार परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी। आपको बता दें कि एक पूर्व अधिसूचना में, संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने घोषणा की थी कि उम्मीदवार लगातार वर्षों में तीन बार JEE एडवांस्ड का प्रयास कर सकते हैं।
हालांकि, अब इस नीति को संशोधन से प्रयासों की संख्या घटकर दो हो गई है, इसका मतलब है कि 2024 में JEE एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार JEE एडवांस्ड 2025 के लिए बैठने के पात्र हैं। विशेष रूप से, जिन उम्मीदवारों ने की एडवांस्ड 2023 या उससे पहले भाग लिया था, उन्हें 2025 में परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आपको यह बता दें कि अन्य पात्रता मानदंड वही रहेंगे, जैसा कि हालिया अधिसूचना में अधिसूचित किया गया है।

admin 




