मेकाहारा के डायलिसिस विभाग को इनर व्हील क्लब की सौगात

मेकाहारा के डायलिसिस विभाग को इनर व्हील क्लब की सौगात

40 मरीजों को मिलेगा लाभ, मशीनों के सुरक्षित संचालन के लिए दी आवश्यक सामग्री

रायपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने राष्ट्रीय सेवा अभियान "जीवन धारा 2026–27" के तहत मेकाहारा (डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय) के ऑन्कोलॉजी डायलिसिस विभाग को आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई। इस पहल से विभाग में उपचाररत करीब 40 डायलिसिस मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

क्लब की सचिव नेहा अग्रवाल ने बताया कि परियोजना के तहत डायलिसिस मशीनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए विभाग को एक कट फ़िल्टर और एक सैनिटाइजिंग लिक्विड भेंट किया गया। इससे मशीनों के रखरखाव में सुविधा होगी और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य नम्रता दुबे, पूजा जैन, पुष्पा मालवीय और संगीता गोयल उपस्थित रहीं। मेकाहारा की ओर से डॉ. दिव्या रक्षे ने सामग्री ग्रहण करते हुए क्लब की इस जनहितकारी पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। "जीवन धारा 2026–27" अभियान के माध्यम से क्लब का उद्देश्य केवल संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बेहतर बनाने में सार्थक योगदान देना है। भविष्य में भी क्लब इसी तरह के जनकल्याणकारी सेवा कार्य जारी रखेगा।