हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, रात 2 बजे से चल रही विशेष पूजा

हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार, रात 2 बजे से चल रही विशेष पूजा

बूढ़ेश्वर मंदिर में भी भारी भीड़

- सावन का आज पहला सोमवार

रायपुर (चैनल इंडिया)। आज सावन का पहला सोमवार है। छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन हुई हैं। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा रात 2 बजे से ही शुरू हुई। यहां शिवलिंग का गणेश के रूप में श्रृंगार किया गया है।

गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में कांवडिय़ों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां लोगों ने कांवडिय़ों को भोजन, फल और पेयजल मुहैया किया गया है। राजधानी के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना रात दो बजे से ही शुरू हो गई। यहां शिवलिंग का गणेश स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। राजिम के कुलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो गया है।

सुबह 3:30 बजे खुला बूढ़ेश्वर मंदिर का पाठ
बूढ़ातालाब स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पट सुबह 3:30 बजे खोले गए। सुबह छह बजे महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सावन के पहले सोमवार पर प्रदेशभर के शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चल रहा है।