मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, बोले- सरकार और संगठन के बीच मजबूत सेतु है 'सहयोग केंद्र'

मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, बोले- सरकार और संगठन के बीच मजबूत सेतु है 'सहयोग केंद्र'

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित 'सहयोग केंद्र' में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सहयोग केन्द्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्थानीय विकास कार्यों और विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर कार्यकर्ता मंत्री यादव से रू-ब-रू हुए।

इस दौरान मंत्री यादव ने कहा कि सहयोग केंद्र सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता और आम नागरिक की बात सीधे सरकार तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। ​सहयोग केंद्र की इस नियमित कड़ी में गुरुवार को मंत्री यादव के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।