छत्तीसगढ़ में शीतलहर अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में शीतलहर अगले 24 घंटे में और बढ़ेगी ठंड
रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में ठंड की वापसी नवंबर अंत तक हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। यही नहीं मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की आशंका भी जताई है।
हालांकि, इसके बाद आगामी 2 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बदली-बारिश जैसी कोई स्थिति प्रदेश में नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क ही रहा। आने वाले 24 घंटों दौरान भी मौसम शुष्क ही रहेगा। नवंबर की शुरुआत में ठंड के अहसास के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में पुन: वृद्धि हो गई थी। इस कारण ठंड नवंबर के पहले पखवाड़े की तुलना में कम हो गई थी। माहांत तक इसमें पुन: वृद्धि हो जाएगी। ठंड में उबला अंडा, पहली बार दाम चिल्हर में आठ रुपए।
हिमाचल की सर्द हवाओं ने एक बार फिर कंपकपाना शुरू कर दिया है। पूर्व में खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण भूमध्यसागरीय प्रायदीप के क्षेत्र में सुष्टप अवदाब बनकर दक्षिण भारत के राज्यों को भिगो रहा है। अण्डमान सागर में सक्रिय लो-प्रेशर भी अब तूफान का रूप ले लिया है लेकिन सरगुजा पर इसका विशेष प्रभाव पडऩे की संभावना नहीं है।