Breaking : मुख्यमंत्री साय ने प्रभु राम से की मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना, कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे नेता

Breaking : मुख्यमंत्री साय ने प्रभु राम से की मंत्री रामविचार नेताम के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना, कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे नेता

रायपुर। सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री रामविचार नेताम को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम के दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इधर जानकारी मिलते ही कैबिनेट के साथी और दिग्गज नेता मंत्री नेताम का कुशलक्षेम जनाने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही मंत्री रामविचार नेताम का सिटी स्कैन किया गया। मंत्री नेताम का हालचाल जानने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अजय चंद्राकर पहुंचे। अस्पताल में बेमेतरा और रायपुर कलेक्टर सहित एसएसपी एवं अफसर मौजूद हैं।