Big Breaking : मंत्री रामविचार नेताम की हालत खतरे से बाहर, अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम का कुशलक्षेम जानने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जनाकारी दी कि मंत्रिमंडल के मेरे साथी रामविचार नेताम के सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की खबर पर राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात की।

रामविचार नेताम से भी बात हुई। उनके बाएं हाथ और माथे पर चोट है। चिंता की कोई बात नहीं, वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
डॉक्टर की निगरानी में उनका इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

admin 




