चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी, सीएम ने आभार जताया
रायपुर (चैनल इंडिया)। भारत सरकार ने 755 करोड़ की लागत से बनने वाली चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि इससे छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिल सकेगी।
अपने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देने वाले 755 करोड़ के चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। उन्होंने लिखा कि यह परियोजना न केवल कोयला परिवहन क्षमता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यात्री सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

admin 




