सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक

सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई (बुधवार) को आयोजित होगी। जुलाई माह में यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी, जिसे लेकर विभिन्न विभागों के प्रस्तावों और संभावित निर्णयों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन (मंत्रालय) में आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई माह की पहली कैबिनेट बैठक 8 जुलाई को महानदी भवन में आयोजित हुई थी। अब दूसरी बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े कई अहम विषयों पर मुहर लग सकती है। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।