नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ निवास पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय,किरण सिंह देव से मिलकर जाना कुशलक्षेम
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका स्थित छत्तीसगढ़ निवास में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे किरण सिंह देव से मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयता से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सीएम साय ने कहा कि नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में आज स्वास्थ्य लाभ ले रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना। माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और पुनः पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ जनसेवा में सक्रिय हों।
admin




