स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर सीएम साय ने दी बधाई
बोले- उनका राष्ट्रीय अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में जनसेवा के संकल्प को करेगा मजबूत
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठनात्मक फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शम्भू को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू संगठनात्मक जिम्मेदारियों में सहयोग करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ शम्भू को भी सह-प्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।
विभिन्न राज्यों के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं
सीएम साय ने भाजपा द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने बुधवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।
admin



