महिला जागृति की अनूठी पहल आनंद सबके लिए बच्चों के साथ मनाई दीपावाली
सक्ती से मोहन अग्रवाल की रिपोर्ट
सक्ती। दीपावली पर्व पर आनंद सबके लिए मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर नगर के शासकीय स्कूल सोंथी में पटाखे मिठाई बिस्कुट एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया। प्रमुख रूप से उषा अग्रवाल, रीना गेवाडीन, रिंकी अग्रवाल, आशा गोयल, सारिका अग्रवाल, सविता गोयल, रेखा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अशोक यादव, जनपद सदस्य देव डेंसिल प्रधान पाठक हीरानंद साहू, रक्षक कुमार कश्यप, नीता निशा गुप्ता, चौधरी रजनी सिडार, गीता कंवर एवं अन्य शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे शामिल थे। बच्चों की खुशी देखकर आज सभी को दीपावली पर्व पर खुशी का एहसास हुआ एवं बच्चे झूम उठे।


admin 




