Big Breaking : रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा,30 फीट ऊंचाई से गिरकर संविदा कर्मी की मौत

Big Breaking :  रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा,30 फीट ऊंचाई से गिरकर संविदा कर्मी की मौत

रायपुर। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा में आज एक दर्दनाक हादसे में संविदा कर्मी की जान चले गई। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) में मरम्मत कार्य के दौरान एक विद्युत संविदा कर्मी फॉल्स सीलिंग की ऊंचाई से नीचे गिर गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रथम तल पर सुधार कार्य के दौरान अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और अधिकारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल कर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित ठेका एजेंसी के साथ समन्वय कर मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।