Raipur Breaking : चलती कार में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी
रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय नगर के डगनिया इलाके में रविवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही देर में लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने कार के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। सड़क पर जलती कार देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि कार में कंपनी की मूल वायरिंग के अलावा आफ्टर मार्केट इलेक्ट्रिकल वायरिंग कराई गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इसी वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
घटना के दौरान कुछ देर तक सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक भी सतर्क रहे। लोगों ने जलती कार से दूरी बनाए रखी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
admin



