जनता के विश्वास से विकास की नई उड़ान, रायपुर उत्तर में ढाई वर्ष में 438 विकास कार्यों को मिली गति : पुरन्दर मिश्रा
रायपुर | रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ढाई वर्ष की विकास यात्रा ने सड़क, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय की है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने 01 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2026 तक अपने कार्यकाल में जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की है।
“विकास के साथ विश्वास और जनसेवा के साथ संकल्प” को आधार बनाकर विधायक मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों का लगातार दौरा किया, नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल की।
ढाई वर्ष की इस विकास यात्रा में विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के माध्यम से कुल 438 विकास कार्यों के लिए ₹1722.40 करोड़ की विभागीय समेकित राशि का प्रावधान/स्वीकृति हुई है। इनमें 320 कार्य पूर्ण, 78 कार्य प्रगतिरत तथा 40 कार्य प्रारंभ/प्रक्रियाधीन हैं।
एक नजर में विकास का आंकड़ा
एजेंसी | कार्य | राशि | पूर्ण | प्रगतिरत | प्रारंभ/प्रक्रियाधीन
नगर निगम | 401 | ₹48.80 करोड़ | 307 | 68 | 26
लोक निर्माण विभाग | 17 | ₹1295.71 करोड़ | 1 | 3 | 13
700-बेड मेडिकल कॉलेज भवन/उपकरण | 1 | ₹376 करोड़ | 0 | 0 | 1
जिला खनिज संस्थान न्यास | 19 | ₹1.89 करोड़ | 12 | 7 | 0
कुल | 438 | ₹1722.40 करोड़ | 320 | 78 | 40
कनेक्टिविटी और यातायात सुधार को मिली बड़ी रफ्तार
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
कचना-खम्हारडीह मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज ढाई वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। ₹39.44 करोड़ की लागत से निर्मित यह ओवरब्रिज पूर्ण हो चुका है तथा 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा लोकार्पित किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं—
-
जी.ई. रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक, तेलीबांधा (गुरुनानक चौक) तक ₹152.34 करोड़ के फ्लाईओवर का निर्माण। स्वीकृति उपरांत निविदा 14 जनवरी 2*
admin



