’ब्लू वॉटर’ में नहाने पर लगेगा प्रतिबंध, जल्द होगी पूरे इलाके की फेंसिंग

’ब्लू वॉटर’ में नहाने पर लगेगा प्रतिबंध, जल्द होगी पूरे इलाके की फेंसिंग
डूबे युवक की चौथे दिन मिला शव
रायपुर (चैनल इंडिया)। नवा रायपुर स्थित प्रसिद्ध ब्लू वॅाटर को लेकर प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए अब इस पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित किया जाएगा।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि ब्लू वॅाटर क्षेत्र में हादसों को रोकने के लिए जल्द ही पूरे इलाके की फेंसिंग की जाएगी और आम जनता का प्रवेश पूरी तरह से बंद किया जाएगा।  माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वॉटर में बुधवार शाम को दोस्तों के साथ घूमने गया एक युवक डूब गया। दोस्तों के साथ घूमने गए युवक आदिल खान ने तालाब पार करने की शर्त लगाई और इसी जद्दोजहद में ब्लू वाटर की गहराई में समा गया। घटना के 72 घंटे बीतने के बाद आदिल का शव मिला।