उपराष्ट्रपति कल रायपुर में, एम्स में दीक्षांत समारोह

उपराष्ट्रपति कल रायपुर में, एम्स में दीक्षांत समारोह

रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कल दो सितम्बर को राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह करीब दस बजे रायपुर पहुंचेगे। इसके बाद वे सीधे एम्स रायपुर के लिए रवाना होंगे और 10:45 बजे एम्स परिसर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति सुबह 11 बजे से एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में शमिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दोपहर 12:30 बजे एम्स से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।