Breaking : नवा रायपुर में महिला टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला : जिंबाब्वे नेभारत को दिया 115 रन का लक्ष्य
मायर्स ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, नंदनी शर्मा को मिले 2 विकेट
रायपुर। भारत और जिंबाब्वे की महिला टीमों के बीच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 115 रन बनाने होंगे।
जिंबाब्वे की ओर से शार्न मायर्स ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। केलिस ढलोवू ने 44 गेंदों में 42 रन बनाए।
भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने 2 विकेट लिए। उन्होंने दोनों सफलताएं आखिरी ओवर में हासिल कीं। क्रांति गौड़, अरुंधती रेड्डी और श्री चरणी को 1-1 विकेट मिला।
admin





