Crime Breaking : रायपुर में ट्रिपल मर्डर,पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को किया घायल
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है।
admin



