मानसून सत्र : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्य मंत्रणा समिति की बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज स शुरू हो रहा है। बैठक से पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सत्र की कार्यवाही, कार्यसूची और सदन के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मानसून सत्र को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सदन में होने वाले विधायी और अन्य संसदीय कार्यों के बेहतर संचालन को लेकर भी चर्चा की गई।

admin 




