भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिनेश राठौर शाला विकास समिति के अध्यक्ष नियुक्त
जांजगीर-चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा। जिले के सभी शासकीय स्कूलों में जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधासभा नारायण चंदेल, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल,मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के द्वारा शाला विकास समिति अध्यक्ष का गठन किया गया। इसमें नगर के स्कूल शा.आदर्श न.पू.मा. विद्यालय जांजगीर के शाला विकास समिति अध्यक्ष के रूप में दिनेश राठौर (अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जांजगीर नैला) को नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसे पूरा निष्ठा से निर्वाह करूंगा और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य हो ये प्रयत्न करूंगा।

admin 




