रसोई से मकान तक सब महंगा, युद्ध की आग में झुलसी जिंदगी 

रसोई से मकान तक सब महंगा, युद्ध की आग में झुलसी जिंदगी 

रायपुर। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध की आग में आम आदमी की जिंदगी भी झुलस गई है। खाने के तेल से लेकर एलपीजी गैस, पेट्रोल, डीजल, सब्जी, नाश्ता, खाना, कपड़ा, मकान, एसी तक सभी महंगे हो गए हैं। एक भी सामान राहत हो। जैसे-जैसे पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, आने वाले समय में महंगाई की मार और बढऩे की आशंका है।

परिवहन महंगा होने के कारण महंगाई और बढ़ेगी और आम आदमी की जिंदगी और कठिन हो जाएगी। सबसे बड़ा वार तो एलपीजी गैस, पेट्रोल ऐसा नहीं है जिसमें कोई और डीजल पर हुआ है। युद्ध के कारण इसकी किल्लत से परेशानी बढ़ी है। सबसे पहले रसोई गैस की किल्लत ने आम आदमी को परेशान किया। कमर्शियल गैस के साथ पांच किलो के छोटे सिलेंडर के दाम बढ़े। उसकी वजह से बाहर की थाली महंगी हो गई। चाय-नाश्ता महंगा हो गया। 

नाश्ता, खाना महंगा 
एलपीजी गैस और डीजल के कारण अपने राज्य में राजधानी रायपुर से लेकर पूरे प्रदेश में नाश्ता और खाना महंगा हो गया है। जो समोसा और कचौड़ी पहले 10 से 15 रुपए में मिलते थे, उसके दाम 15 से 20 रुपए हो गए हैं। इसी के साथ सांभर बड़ा 30 से 40 रुपए, दोसा 30 से 40 और 40 से 50 रुपए के साथ बड़े रेस्टोरेंट में दोसा 100 से 150 रुपए तक हो गया है। खाने की थाली भी महंगी हुई है। 120 वाली थाली 150 रुपए, 200 वाली 250 रुपए इसी तरह से होटलों के हिसाब से दाम बढ़े हैं। केटरिंग कारोबारी जसपाल सिंह होरा के मुताबिक शादियों में जो थाली पहले 400 रुपए की थी वह 500 और 800 वाली हजार रुपए और हजार वाली 12 सौ रुपए हो गई है।

दूध, दही पनीर भी महंगा 
दूध के दाम दो रुपए बढऩे के बाद राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के जिन भी होटलों के साथ डेयरियों में दही और पनीर मिलता है, उन लोगों ने इसके दाम बढ़ा दिए हैं। दही के दाम बीस रुपए तक बढ़ गए हैं। इसी तरह से पनीर के दाम भी अलग-अलग दुकानों में अलग-अलग हैं। जहां पर पनीर के दाम 400 रुपए थे, वहां पर इसके दाम 440 रुपए और जहां पर 440 रुपए थे वहां 480 रुपए कर दिए गए हैं। 

मकान बनाना महंगा
सीमेंट, सरिया, गिट्टी रेत के दाम में भारी इजाफा होने के कारण मकान बनाना भी महंगा हो गया है। पहले मकान बनाने में 12 से 13 सौ रुपए वर्ग फीट का खर्च आता था, लेकिन अब इसका खर्च 14 से 15 सौ रुपए वर्ग फीट हो गया है। उद्योगों को एलपीजी गैस न मिलने के कारण सरिया के दाम बढ़े हैं।

सब्जियों के दाम में भी आग
सब्जियों के दाम भी इस समय आसमान पर हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से परिवहन महंगा हुआ है। हालांकि गर्मियों में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। लेकिन महंगाई की मार ज्यादा पड़ रही है। टमाटर के दाम अब 40 से 50 रुपए हो गए हैं। मुनगा 100 से 120 रुपए, देस 100 रुपए किलो, फ्रेंच बींस के दाम सबसे ज्यादा 160 रुपए किलो है। भिंडी 40 से 50 रुपए, कोचाई 50 रुपए, भट्टा 40 रुपए, करेला 60 रुपए, कुंदरू 40 रुपए, पत्ता गोभी 30 रुपए, हरी मिर्च 80 रुपए, धनिया 100 रुपए किलो है। नींबू के दाम पांच से दस रुपए हैं। छोटा नींबू पांच और बड़ा दस रुपए बिक रहा है।