Raipur Breaking : खारून का जलस्तर बढ़ा,महादेवघाट कुंड में मूर्ति विसर्जन बंद
रायपुर। खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते महादेवघाट के समीप नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलस्तर सामान्य होने तक महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं। साथ ही स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, खारून नदी का जलस्तर सामान्य होते ही महादेवघाट के समीप विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देशों का पालन करने कहा है।
admin



