चंडी दुर्गा मंदिर के ज्योत ज्वारा का हुआ विसर्जन,नव कन्याओं को कराया गया भोज

चंडी दुर्गा मंदिर के ज्योत ज्वारा का हुआ विसर्जन,नव कन्याओं को कराया गया भोज

नगरी से राजू पटेल की रिपोर्ट

नगरी। चंडी दुर्गा मंदिर मराठा पारा सिहावा में ज्योत ज्वारा विसर्जन परम्परानुसार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महानवमी की दोपहर 3 बजे सरोवर स्न्नान के लिए शोभायात्रा प्रारंभ हुई। महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट में पहुँच कर ज्वारा विसर्जित किया गया। ऋषि पंचमी सेवा मंडली गणेश घाट द्वारा गाये जा रहे माता सेवा के साथ देव विग्रह आदि अपने पूरे स्वरूप में विसर्जन शोभायात्रा में झूमते रहे। सरोवर में विसर्जन उपरान्त श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

माता के सेवक बलदेव निषाद ने क्वार नवरात्र पर मिले सहयोग के लिए सभी का आभार माना। इसके पूर्व नव कन्याओ का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। महाष्टमी में यज्ञ हवन व शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजकुमार निषाद,दीपक रावतवर, दीनदयाल नागरची,अंकालू निषाद,कोमलु निषाद, रिंकू निषाद,गोलू निषाद,ललित निर्मलकर, गगन नाहटा, प्रवीण गुप्ता,नारद निषाद,भरत निर्मलकर,मान सिंह पटेल,ज्ञान सागर पटेल,महेंद्र पटेल,केशव पटेल,ऋषभ यदु, सुनील सिंहसार,रोशन पटेल, राम सिंह पटेल,त्रिलोक पटेल,संतु पटेल,भोलू पटेल,देवीराम पटेल,जगन्नाथ पटेल,आकाश पटेल,कोशिश निर्मलकर,संतु पटेल,आदि की उपस्थिति रही।