हारिस रऊफ ने बदला पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

हारिस रऊफ ने बदला पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हारिस रऊफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए हैं। 31 वर्षीय रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुए दूसरे टी20 मुकाबले में चार विकेट चटकाते हुए यह खास उपलब्धि हासिल की है। रऊफ के नाम अब पाकिस्तान की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शिरकत करते हुए 107 विकेट हो गए हैं। उनके अलावा पूर्व कप्तान जो मौजूदा समय में टीम से बाहर चल रहे हैं शादाब खान ने भी 107 विकेट चटकाए हैं। उम्मीद है जल्द ही रऊफ, शादाब को भी पीछे छोड़ देंगे और पाकिस्तान की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

अगर रिकॉर्ड्स को देखें तो हारिस रऊफ, शादाब खान को पाकिस्तान की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में पीछे छोड़ चुके हैं। दरअसल, शादाब को 107 विकेट चटकाने के लिए 104 मैच की 96 पारियों का सहारा लेना पड़ा था। वहीं रऊफ ने इस खास आंकड़े को 74 मैच की 72 पारियों में ही प्राप्त कर लिया है।