सीसीपीएल-3 : रायगढ लायंस ने 6 विकेट से जीता मैच,संगीत सोनी रहे प्लेयर ऑफ द मैच

सीसीपीएल-3 : रायगढ लायंस ने 6 विकेट से जीता मैच,संगीत सोनी रहे प्लेयर ऑफ द मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ किकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) में 4 जून का पहला मैच रायगढ लायंस ने जीता। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून  से 14 जून  तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा रहा है।

4 जून  का पहला मैच सरगुजा टायगर्स तथा रायगढ लायंस के मध्य खेला गया। सरगुजा टायगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया।

सरगुजा टायगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 188 रनों का विशाल स्कोर बनाया। सरगुजा टायगर्स की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज सानिध्य हुरकत ने 51 गेंदों में 8 चौकों तथा 4 छक्कों की मदद से 91 रनों की शानदार पारी खेलीं। उनके अतिरिक्त हर्ष यादव ने 26 रन तथा आशुतोष सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। रायगढ लायंस की ओर से दिपक यादव तथा राजा कुर्रे ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ लायंस ने 18.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। उनकी शुरुआत अच्छी रही, प्रारंभिक बल्लेबाज संगीत सोनी ने ने 80 रन तथा ऋषभ तिवारी ने 45 रन बनाए। दोनों के मध्य पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई। उनके अतिरिक्त आलोक साहू ने 29 रन नाबाद तथा नयन चौहान ने 16 रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से धनंजय नायक तथा गगनदीप सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

रायगढ लायंस ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। संगीत सोनी प्लेयर ऑफ द मैच रहे।