युवा टीम CAIT के मासिक बिजनेस मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
रायपुर। युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों एवं व्यापारियों ने भाग लेकर आपसी परिचय, व्यापारिक सहयोग एवं रेफरल नेटवर्किंग को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि तारकेश्वर पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का सफल व्यापारी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी ईमानदारी से निर्वहन करता है। उन्होंने व्यापारियों से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने, डिजिटल लेन-देन में सतर्कता बरतने तथा कानूनों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं पारदर्शी व्यापारिक वातावरण बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी के नेतृत्व में युवा CAIT द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे मासिक बिजनेस मीट अत्यंत सराहनीय पहल हैं। ऐसे कार्यक्रम व्यापारियों के बीच संवाद, विश्वास, सहयोग और नेटवर्किंग को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा युवा उद्यमियों को सीखने और आगे बढ़ने का उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराते हैं।
बिजनेस मीट के दौरान विभिन्न उद्यमियों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय देते हुए अपने उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे के व्यवसाय को बढ़ावा देने, रेफरल साझा करने तथा स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में सहयोग का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल एवं प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह ने कहा कि यह व्यापारियों को जोड़ने का एक ऐसा सशक्त मंच है, जहाँ प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सहयोग की भावना को बढ़ावा दिया जाता है। मजबूत नेटवर्किंग ही व्यापार के विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि यह बिजनेस मीट केवल परिचय का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नए अवसरों, नए संबंधों और नए व्यापारिक आयामों की शुरुआत है। यदि प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को प्राथमिकता देकर रेफरल प्रदान करे, तो स्थानीय व्यापार को नई गति मिल सकती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नियमित रूप से ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा व्यापारियों को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से कैट CG के प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री रतन सिंह, लीगल टीम के CA मुकेश मोटवानी एवं दीपक विधानी, विक्रांत राठौर, सुशील लालवानी, अमित गुप्ता, गिरीश पटेल, विशाल वरयानी, प्रकाश कोसरकर, निपेश प्रजापति, लोकेश सोडा, भास्कर साहू, रोहित पटेल, सर्वेश दौलतानी, प्रकाश माखीजा, सोपान अग्रवाल, सुरेश वासवानी, हर्षवर्धन गुप्ता, त्रिलोचन साहू, विक्रम शर्मा, आयुष यादव, मानव गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, मनीष जिंदल, विवेक सिंह, गौतम झा, अंशुल ठाकुर, हर्ष वधालिया, राकेश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, नितेश प्रजापति, आयुष शर्मा, वैभव शालूखे, निखिल कुमार, राज खिलवानी, सुरेश कुमार, अजय पृथ्यानी, राहुल पटेल, अरुण डागा, पीयूष गोकलानी, जितेंद्र वर्मा, श्याम शिवहरे, नागेश साहू, मयंक त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद कौशिक, सनी तिवारी, विपुल अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, सौरभ मित्तल, सूरज हेडोई, रवि शेखर, गौरव कोठरिया एवं रमेश हाशिया उपस्थित रहे।
admin




