सिविल लाइन टीआई का बस्तर तबादला,डीजीपी ने चार निरीक्षकों को किया इधर से उधर
रायपुर। डीजीपी अशोक जुनेजा ने सिविल लाइन के टीआई प्रदीप आर्य का बस्तर तबादला किया है। डीजीपी के
हस्ताक्षर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में चार निरीक्षकों के नाम शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक मुंगेली में पदस्थ तेजनाथ सिंह को सरगुजा, बालोद से मीना माहिलकर को दुर्ग और जांजगीर से सुरेंद्र बघेल को कोंडागांव भेजा गया है।

admin 




