जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा: हाई टेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा
बिलासपुर। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक युवक हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी चौक में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए रेहान मटकी बांध रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
हादसे में युवक बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सिम्स अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
admin



