उमस भरे मौसम में एक्सरसाइज करते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना बिगड़ सकता है शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन
नई दिल्ली। उमस (ह्युमिडिटी) से भरे मौसम में वर्कआउट करना आम दिनों की तुलना में शरीर के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण त्वचा से पसीना आसानी से भाप बनकर नहीं उड़ पाता, जिससे शरीर का प्राकृतिक कूलिंग सिस्टम प्रभावित होता है। इस वजह से शरीर को ठंडा रखने के लिए अधिक पसीना निकलता है, जिससे पानी के साथ-साथ सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक मिनरल्स (इलेक्ट्रोलाइट्स) तेजी से खत्म होने लगते हैं। यदि इस दौरान सावधानी न बरती जाए, तो शरीर का इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे डिहाइड्रेशन, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना और हीट एग्जॉप्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उमस वाले मौसम में सुरक्षित तरीके से एक्सरसाइज करने के लिए सही हाइड्रेशन और वर्कआउट रणनीति अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे मौसम में केवल सादा पानी पीना ही काफी नहीं होता, बल्कि नारियल पानी, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि पसीने के जरिए निकले मिनरल्स की भरपाई हो सके। इसके अलावा, वर्कआउट की तीव्रता (Intensity) को थोड़ा कम रखें, हल्के और हवादार सूती कपड़े पहनें, कड़ी धूप के समय एक्सरसाइज करने से बचें और शरीर द्वारा मिलने वाले थकान या असहजता के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
admin




