युवक की हत्या का खुलासा: प्रेमिका निकली कातिल, गला दबाकर की हत्या

युवक की हत्या का खुलासा: प्रेमिका निकली कातिल, गला दबाकर की हत्या

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में युवक चंद्रप्रकाश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की प्रेमिका उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन चंद्रप्रकाश और उर्वसी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि नशे की हालत में चंद्रप्रकाश ने उसका गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें उसने भी चंद्रप्रकाश का गला दबा दिया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोप है कि वारदात के बाद उर्वसी ने शव को घर की बाड़ी में छोड़ दिया और स्कूटी से मौके से फरार हो गई।

सीपत थाना पुलिस ने मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।