विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक देश में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर करेगा : बृजमोहन अग्रवाल

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक देश में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर करेगा : बृजमोहन अग्रवाल

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025 को संसद की संयुक्त समिति ने दिया अंतिम रूप, आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा

रायपुर/नई दिल्ली। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025" देश में उच्च शिक्षा के स्तर को और बेहतर करने में मददगार साबित होगा।

रायपुर लोकसभा सांसद एवं समिति सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में आयोजित "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक 2025" पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधेयक से जुड़े विभिन्न नीतिगत बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया और अपने सुझाव दिए।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बैठक में विधेयक के सभी प्रावधानों पर बिंदुवार गहन विचार-विमर्श कर विधेयक को अंतिम रूप दिया गया। संसद के आगामी मानसून सत्र में इसे पेश किया जाएगा।

सांसद अग्रवाल के अनुसार यह विधेयक देश की नई शिक्षा नीति को जनता के लिए और अधिक उपयोगी एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह विधेयक देश में उच्च शिक्षा (Higher Education) के स्तर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) को अधिक व्यावहारिक, सुगम और प्रभावी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के उच्च शिक्षण संस्थान केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित न रहकर नवाचार, अनुसंधान और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर अधिक जोर दें। "विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025" (Viksit Bharat Shiksha Adhishthan Bill) उच्च शिक्षा व्यवस्था को पारंपरिक डिग्री-केंद्रित ढांचे से बाहर निकालकर वैश्विक मानकों, नवाचार (Innovation) और कौशल विकास (Skill Development) से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विज़न को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह विधेयक उच्च शिक्षा के पूरे ढांचे के पुनर्गठन का मार्ग प्रशस्त करेगा।