रायपुर के आसमान में आज दिखेगा भारतीय वायुसेना की 'सारंग' टीम का शौर्य, शहरवासी अपने घरों की छतों से देख सकेंगे रोमांचक हवाई करतब

रायपुर के आसमान में आज दिखेगा भारतीय वायुसेना की 'सारंग' टीम का शौर्य, शहरवासी अपने घरों की छतों से देख सकेंगे रोमांचक हवाई करतब
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के भव्य आयोजनों के बीच आज राजधानी रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के प्रसिद्ध 'सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का रोमांचक और साहसिक प्रदर्शन देखने को मिलेगा। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच वायुसेना के स्वदेशी 'ध्रुव' हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गरजते हुए गुजरेंगे। इस दौरान राजधानीवासी अपने घरों की छतों और बालकनी से इन उन्नत हेलीकॉप्टरों की उड़ान और उनके अद्भुत तालमेल की झलक स्पष्ट रूप से देख सकेंगे।

आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में आयोजित होने वाले मुख्य राज्योत्सव समारोह के तहत सारंग टीम अपना आधिकारिक एयर शो प्रस्तुत करेगी। मुख्य आयोजन से पहले आज रायपुर के आसमान में रिहर्सल और फॉर्मेशन फ्लाइंग का यह नजारा शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित ध्रुव हेलीकॉप्टरों से लैस सारंग टीम अपनी अचूक सटीकता, अनुशासन और शानदार फार्मेशन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाती है। इस प्रदर्शन के दौरान पायलट हवा में विभिन्न मनमोहक और जटिल आकृतियां उकेरते नजर आएंगे, जो वायुसेना की तकनीकी दक्षता और शौर्य का अनूठा उदाहरण पेश करेंगी।