स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष, कल दिल्ली से लौटेंगे रायपुर

स्वस्थ हुए प्रदेश भाजपाध्यक्ष, कल दिल्ली से लौटेंगे रायपुर
रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सडक़ हादसे के बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर अब रायपुर लौटने वाले हैं। उनके दिल्ली में चल रहे उपचार के बाद वापसी की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक वे कल 23 सिंतबर को रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
किरण सिंह देव के रायपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। किरण सिंह देव बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौट रहे थे, इसी दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में उन्हें कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। इसके बाद उनका उपचार कराया गया और स्वास्थ्य लाभ के लिए वे दिल्ली में रहे।